5 Small Business Idea: 25 हजार में ये 5 बिजनेस से, महीने के कमाएं 50 से 60 हजार रुपये

5 Small Business Idea: अप्रैल (वैशाख) महीने आते ही गर्मियों का सीजन बढ़ने लगता हैं, ऐसे में अगर आप गाँव या शहर में खुद का छोटे बिजनेस (Small Business) शुरू करना चाहते हैं तो इस सीजन में आप 5 छोटे व्यवसाय को शुरू करके महीने के 50 से 60 हजार रुपये कमा सकते हैं। जी हाँ क्युकी आज हम आपको 5 ऐसे बिजनेस आइडिया (5 Business Idea) के बारें में बताएंगे जिसका डिमांड इन दिनों काफी ज्यादा बढ़ जाता हैं।

इसके अलावे इन बिजनेस को शुरू करने के लिए मात्र 25 हजार रुपये की जरूरत पड़ता हैं, जी हाँ अगर आपके पास 25 हजार रुपये हैं और गाँव घर से बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आप इन 5 बिजनेस आइडिया को 25 हजार रुपये की मामूली निवेश से शुरू करके महीने के 50 से 60 हजार रुपये तक कमाई कर पाने में सक्षम हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन 5 छोटे बिजनेस आइडिया (5 Small Business Idea) के बारें में ताकि आप शुरू कर सकें।

1 नींबू पानी का बिजनेस

अक्सर लोग छोटे बिजनेस को शुरू करने में संकोच करते हैं की कमाई नहीं होगी, लेकीन आपको बता दे की वर्तमान में बढ़ती गर्मी के कारण नींबू पानी का डिमांड बढ़ जाता हैं, ऐसे में यदि आप नींबू पानी का बिजनेस शुरू करते हैं, तो 4 से 5 महीने में आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नींबू पानी बिजनेस शुरू करने के लिए, चार पहिये ठेले, मिट्टी के बर्तन व अन्य सामग्री जैसे – फ़िल्टर वाटर, चीनी, नींबू, जलजीरा, डिसपोजल ग्लास आदि के साथ किसी भीड़भाड़ इलाके जैसे – रेलेवे स्टेशन, मार्केट, सरकारी अस्पताल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी आदि जगहों पर खोल सकते हैं।

2 आम का जूस बिजनेस

आम का सीजन आ चुका हैं, ऐसे में आप इस सीजन आम का जूस बिजनेस शुरू कर सकते हैं, लोग आम के जूस भी पीना पसंद करते हैं, इन दिनों बढ़ती गर्मी के कारण लु लगने का खतरा बहुत ज्यादा होता हैं, ऐसे में लोग आम का जूस खूब पीते हैं, इस लिहाज से यदि आपके पास 25 हजार रुपये का बजट हैं तो आप चार पहिये ठेले, बर्फ, आम, डिसपोजल ग्लास, और जूसर मशीन के साथ आम का जूस बिजनेस शुरू करके महीने के अच्छी कमाई कर सकते हैं। आमतौर पर प्रति ग्लास मैंगो जूस 10 रुपये और 20 रुपये की मिलती हैं, यदि आप रोजाना 500 से 800 ग्राहक को आकर्षित कर लेते हैं तो आप आसानी से 40 से 45 हजार तक कमा सकतें हैं।

3 गन्ने का जूस बिजनेस

गन्ने का जूस भी इन दिनों बहुत डिमांड में हैं, और इन दिनों बढ़ती गर्मी के कारण गन्ने के जूस सेलिंग में काफी उछाल देखि जा रही हैं। अगर आप वाकई में बिजनेस करने की सोच रहे हैं, तो आपको गन्ने का बिजनेस अवश्य शुरू करना चाहिए। गन्ने की जूस बिजनेस शुरू करने के लिए आपको चार पहिये ठेले, गन्ना, बर्फ, नींबू, पुदीना, अदरक, और काला नमक की जरूरत पड़ेगी साथ ही, पेट्रोल से चलने वाली जूस मशीन, डिस्पोजेबल कप, छानने के लिए छलनी की आवश्यकत्ता होगी। आपको बता दे ईख (गन्ना) को आप क्विंटल के भाव में थोक खरीदकर ला सकतें हैं और अपने भीड़भाड़ इलाके में शुरू कर सकतें हैं और मोटा मुनाफा कमा सकते हैं।

4 सत्तू का लस्सी बिजनेस

इन दिनों चना का सत्तू के लस्सी बिजनेस खूब चलने वाला हैं, आप एक छोटे ठेले से चने के सत्तू का लस्सी बनाकर खूब कमाई कर सकते हैं, इसे शुरू करना बहुत आसान हैं और इसमें निवेश भी बहुत कम लगता हैं। इसके लिए आपको एक ठेले, और सत्तू के लस्सी बनाने के लिए बड़े से मटके, नींबू, मिर्च, नमक, प्याज, स्टील का ग्लास आदि का जरूरत पड़ेगा। आमतौर पर सत्तू का लस्सी 20 और 25 रुपये ग्लास बिकता हैं। अगर आप 150 से 200 लोग को भी आकर्षित कर पाने में सक्षम होते हैं तो आप 50 हजार रुपये महीने कमाई कर सकते हैं।

5 नारियल पानी का बिजनेस

कोई बिजनेस छोटा या बड़ा नहीं होता होता हैं, ऐसे में आप होलसेल में कच्चे नारियल को खरीद कर ला सकतें हैं और छोटे चार पहिये ठेले के माध्यम से इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। नारियल पानी हर सीजन में लोग पीते हैं लेकिन गर्मियों में नारियल पानी का डिमांड काफी बढ़ जाता हैं। आप नारियल पानी का कारोबार बहुत ही कम लागत से शुरू कर सकते हैं। साथ ही आपको बताते चले की एक नारियल पानी रिटेल भाव में 60 से 70 रुपये पीस सेल होता हैं, इसके वाबजुद भी लोग खूब पीते हैं।

निष्कर्ष

आज की इस लेख में हमने आपके साथ 5 छोटे बिजनेस आइडिया को शेयर किया हैं, यदि आप इन 5 बिजनेस में से किसी भी एक बिजनेस को शुरू करते हैं तो आप काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। उम्मीद हैं आपको आज का ये लेख बहुत पसंद आया होगा, बिजनेस से जुड़े कोई जरूरी जानकारी या अपनी राय सांझा करने के लिए कॉमेंट जरूर करें आपका दिन शुभ हो धन्यवाद।