3 Small Business Idea: नमस्कार दोस्तों, अगर आप गाँव घर में रहकर महीने के 40 से 50 हजार कमाने के बारें में सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए 3 छोटे बिजनेस आइडिया (3 Small Business Idea) लेकर हाजिर हूँ। जिसे आप महीने भर की सैलरी यानि महज 20 से 25 हजार रुपये की इनवेस्टमेंट से खुद का बिजनेस शुरू कर सकतें हैं। जिस 3 बिजनेस आइडिया (3 Business Idea) की हम बात करने जा रहे हैं उसकी डिमांड भी सातवें आसमानों पर हैं।
ध्यान दीजिए आजकल लोग 12 से 15 हजार रुपये कमाने के लिए दूसरे राज्य जाने के लिए मजबूर हैं, ऐसे परिस्थिति में खुद का बिजनेस शुरू करना बहुत आवश्यक हो गया हैं। क्युकी बाहरी राज्यों में जाकर 10 से 12 घंटे काम करना होता हैं, जबकि हमारे दिए जा रहे इन 3 स्मॉल बिजनेस आइडिया को अपने मन मर्जी के हिसाब से कर पाएंगे। तो आइए जानते हैं इन बिजनेस आइडिया (Business Idea) के बारें में जिससे आप महीने के 40 से 50 हजार कमाई कर पाने में सक्षम हो सकेंगे।
रेडीमेड कपड़े के बिजनेस
दोस्तों रेडीमेड कपड़े का व्यवसाय सबसे अच्छा पप्रॉफ़िट मार्जिन वाला बिजनेस हैं, आपको बता दे मेरे एक दोस्त हैं जो मेरे गाँव के बगल वाले गाँव सर्वा के निवासी हैं। उसने मात्र 50 से 60 हजार रुपये के निवेश से कोलकाता से कपड़े बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओ के लिए नए और ट्रेंडी रेडीमेड कपड़े लाएं और चार पहिये ठेले के माध्यम से बाजार के भीड़भाड़ इलाके में बिजनेस शुरू किया। वर्तमान में मेरे दोस्त आशुतोष प्रति दिन 5 से 6 हजार रुपये की कमाई कर रहा हैं और बहुत खुश हैं।
इसलिए यदि आप कोई बिजनेस की तलाश में हैं तो रेडीमेड कपड़े का बिजनेस आपके लिए सबसे बढ़िया विकल्प हो सकता हैं। मगर ध्यान देने वाली बात यह हैं की रेडीमेड कपड़े शुरू करने के पूर्व आप अपने मार्केट की समीक्षा जरूर करें ताकि आपका बिजनेस ग्रो हो पाएं। आप मार्केट में अलग अलग फूटपाठ पर कर रहे व्यवसाय वालों से बातचित करें और देखें समझें। इससे आपको आइडिया मिलेगा और आप इस बिजनेस को आसानी से शुरुआत कर सकेंगे।
बैग का बिजनेस
दोस्तों बैग का बिजनेस भी एक अच्छा और सुंदर विकल्प हो सकता हैं, जी हाँ अगर आप बैग सेलिंग का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आप होलसेल दामों पर बैग लाकर खुद के किराएं पर दुकान या चार पहिये ठेले के मदद से बैग सेलिंग का बिजनेस शुरू करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको अलग – अलग प्रकार के स्कूल बैग, लेडीज बैग, ट्रेवल बैग, सूटकेस आदि को खरीदकर लाना होगा और फिर दुगने तिगुने दामों पर सेल करके प्रॉफ़िट कमा सकते हैं।
बैग सेलिंग बिजनेस में शुरुआती के समय में करीब 50 हजार रुपये की लागत आ सकती हैं, जी हाँ शुरुआती में 50 हजार की इनवेस्टमेंट से बैग सेलिंग का बिजनेस शुरू कर पाएंगे। हलाकी ध्यान रहे कोई भी बिजनेस को ग्रो करने और ग्राहक को आकर्षित करने के लिए आपको वैसे लोकेशन को चुनना होगा जहां ग्राहकों की आवाजाही अत्यधिक हो।
फास्टफूड या नाश्ते का बिजनेस
दोस्तों आप जानते हैं की फास्टफूड या नाश्ते का बिजनेस बहुत डिमांड में रहता हैं। आकार मार्केट में आप फास्टफूड खाते होंगे और इसकी डिमांड लगातार बढ़ता भी जा रहा हैं। तो देरी किस बात का आप बिना किसी शर्म के जी हाँ शर्म त्याग कर फास्टफूड बिजनेस की शुरुआत आज और अभि से कर सकते हैं। क्योंकि फास्टफूड व्यवसाय में कमाई अंधाधुंध होती हैं, उदाहरण के लिए एक पानीपूरी वाले महीने के 35 से 40 हजार कमाते हैं, तो आप क्यों नहीं कर सकतें।
दोस्तों किसी के अधीन में 12 हजार से 15 हजार कमाने के लिए गुलामी करने से अच्छा हैं खुद का छोटा बिजनेस करना। ऐसे में आप मोमोज, समोसा चटनी, छोले भटूरे, पानी पूरी, चोंमीन आदि का फास्टफूड व्यवसाय शुरू कर सकतें हैं। या फिर आप नाश्ते का ठेले लगा सकतें हैं जैसे – पूरी सब्जी, लिट्टी चोखा, समोसे छोले आदि। इस बिजनेस में 25 हजार की इनवेस्टमेंट शुरुआती के समय में लग सकता हैं।
निष्कर्ष
दोस्तों आज हम आपको 3 ऐसे स्मॉल बिजनेस आइडिया शेयर किया हैं, जिसकी डिमांड 12 महीने लगातार रहता हैं। उम्मीद हैं आज का ये बिजनेस आइडिया आपको पसंद आया होगा। अगर आपको और भी कोई जजानकारी चाहिए तो हमें कमेन्ट करें हम आपको और भी अन्य जानकारी देने के लिए बैठे हैं। आपका दिन शुभ हो धन्यवाद।